STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Romance

3  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Romance

बंदगी

बंदगी

1 min
110

मेरा ख्वाब मेरी खुशी बन गया है-

वो जाने नहीं जिंदगी बन गया है.. 


इरादा है सँग-सँग चलेंगे सदा ही-

मेरे आसमाँ की ज़मीं बन गया है..


अधूरे रहे जिसके बिना हम सखी- 

तन्हाइयों की वो कमी बन गया है.. 


मजबूरियों ने जुदा कर दिया पर-

अब मेरे नैनों की नमी बन गया है.. 


डूबे हैं उसके इश्क़ में इस कदर कि-

सँग नहीं पर मेरी बंदगी बन गया है.


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance