भ्रम
भ्रम
जब भ्रम की रात हो मन में अँधेरा सौगात हो,
विचारों के बादल छा आत्मा में,सांसत आभास हो।
विचारों के संघर्ष,ज़ेहन के धुंधले फरमान फिसलें,
मन चाहे समझने को, पर दिल में उम्मीद अरमान मचले।
सिर्फ जज़्बातों की आवाज़ , कहाँ सच का ख्वाब ,
भ्रम की राहों में चलते, मन का मंज़र आफताब।
भ्रम में खोए हैं हम,कौन है साथ, कौन अकेला,
सच्चाई और झूठ के बीच में, मन कैसे डोला?
आँखों में जलते ज़रा आशा दीप को खोजते हैं,
जब भ्रम की रात हो , तर्क कसौटी से सोचते हैं।
अन्तर्मन के सवालों को सुनकर खोजते हैं बान,
भ्रम की रात में छिपी है हमारी सच्ची पहचान।
धीरे-धीरे अंधेरों से निकलता है मन का अधीर,
भ्रम के गहराई से निकल कर,मिलता है सत्य का सीर।
अँधेरों की गहराई से निकल, प्रकाश को गले लगाएं,
भ्रम की रात में,कहीं सच में खुद को खो न जाएं।
सीर -सूर्य, नाड़ी,हल
