STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Romance

2  

Tanha Shayar Hu Yash

Romance

भोली सी है

भोली सी है

1 min
172

भोली सी है तेरी बातें

कुछ पल की रही है

तेरी मेरी ये मुलाकातें ,


तू भी तो खोई खोई थी

जागी हुई जैसे सोई थी

मन में दबी हुई थी बातें,


सोच सोचकर पग धरती

नपीतुली सी आँखें फिरती

दिल में होती रहती बरसातें,


भोली सी है तेरी बातें

कुछ पल की रही है

तेरी मेरी ये मुलाकातें ,


मेरी हँसी मेरी खुशी में तू

दिल धड़काने हर बहाने में तू

लब खुलते ही मिलती सौगाते। 


तू चंचल सी एक परी है

मेरे अरमानों को ले उड़ी है

तेरी याद में बहती है रातें।


भोली सी है तेरी बातें

कुछ पल की रही है

तेरी मेरी ये मुलाकातें ,



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance