STORYMIRROR

Sonal Bhatia Randhawa

Inspirational

2  

Sonal Bhatia Randhawa

Inspirational

भीड़ में खोया हुआ एक चेहरा

भीड़ में खोया हुआ एक चेहरा

1 min
175

यूँ तो भीड़ में खोया हुआ

एक चेहरा हूँ

पर जब भी शिद्दत से ढूँढोगे

मिल जाऊंगा मैं


यूँ तो किस्मत की लकीर पर खिंचा

एक छोटा सा बिंदु हूँ

पर कभी गौर से देखोगे

तो नज़र आ जाऊँगा मैं


यूँ तो धूल से भरी कुछ

किताबों का हिस्सा हूँ

पर पोंछ कर देखोगे तो

कुछ लफ़्ज़ों में दिख जाऊँगा मैं

यूँ तो बादलों में छिपा एक सितारा हूँ

पर जब भी खुलेगा आसमान

चमकता हुआ दिख जाऊँगा मैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational