STORYMIRROR

कीर्ति जायसवाल

Crime Drama

5.0  

कीर्ति जायसवाल

Crime Drama

भ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार

1 min
13.7K


रामलीला मैदान में अनशन हुआ,

नेताजी ने जोर शोर से किया।

उनके समर्थनों की गणना नहीं,

भ्रष्टाचार लेकर आंदोलन हुआ।


साथी बहुत थे; समर्थन बहुत,

समर्थनों की भीड़ में भ्रष्टाचारी अधिक।

भ्रष्टाचारी भीड़ भ्रष्टाचार के खिलाफ,

भारत में इतनी भ्रष्टाचार की भरमार।


भ्रष्टाचार बढ़ा; ईमान गिरा,

लालच बढ़ा; इंसान गिरा।

ईमान पर शस्त्र काली मुद्रा लिए 'कर',

मुद्रा पर मुद्रित 'सत्यमेव जयते'।


केस कराएँगे, अदालत में जाएँगे,

गीता, कुरान, बाइबिल की यूँ ही कसम खाएँगे।

असत्य भी कहेंगे तो जोर-शोर से,

क्षण-क्षण प्राचीर कहे 'सत्यमेव जयते'।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Crime