STORYMIRROR

Rajeev Tripathi

Inspirational

4  

Rajeev Tripathi

Inspirational

भारत देश महान

भारत देश महान

1 min
378

सबसे प्यारा सबसे न्यारा

मेरा देश महान है

अलग-अलग है बोली इसकी

अलग-अलग है जाति वर्ण

किंतु एक धर्म है इसका

 मानवता पहचान है 


एक सूत्र में बंधा हुआ है

मेरा देश महान है

समस्या अगर ज़्यादा है तो

समस्या से जूझने में है शक्ति

भाषा के बंधन से भी

यह रहता आज़ाद है


दुश्मन का भी सर झुकता

है इसके आगे 

कई युद्ध में जीता है यह

जो इसकी आक्रामकता

से अनजान है 


1971में जब पाकिस्तान

से युद्ध हुआ

दो टुकड़े हुए पाक के

बांग्लादेश स्वतंत्र हुआ

दुश्मन के आगे भारत

उसके जी का जंजाल है


सबसे प्यारा सबसे न्यारा

मेरा देश महान है

हम जाने भारतवर्ष में

महान राजनेता दिए

लाल बहादुर शास्त्री और नेहरू

देश की पहचान है


उन्नीस सौ पैसठ में

लाल बहादुर शास्त्री

के प्रधानमंत्री कार्यकाल में

पाकिस्तान से युद्ध हुआ

जीता गया यह युद्धवीर

भारत की पहचान है


देश की ख़ातिर जान दी

इंदिरा बड़ी महान है

हुए शहीद राजीव गांधी पर

हम सबको अभिमान हैं 


साल 15 अगस्त 1947

200 साल की गुलामी के बाद

देश आज़ाद हुआ 

हम सबको इस पर नाज़ हैं


26 जनवरी 1950

गणतंत्र दिवस का बहुत मान है  

गांधी नेहरू सुभाष चंद्र पर

करते सब अभिमान है


चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह

सुखदेव और राजगुरु

भारत की वीर संतान है

लाल बाल और पाल

जैसे स्वतंत्रता सेनानी

हुए महान है 


सबसे प्यारा सबसे न्यारा

मेरा देश महान है

मेरा देश महान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational