STORYMIRROR

Salil Saroj

Children Inspirational

5.0  

Salil Saroj

Children Inspirational

बच्चों को गिरने पड़ने भी दीजिए

बच्चों को गिरने पड़ने भी दीजिए

1 min
354


बच्चों को गिरने पड़ने भी दीजिए

धूल मिट्टी में उतरने भी दीजिए।


गर ज़ख्म हैं इस जमीन के तो

इसी ज़मीन में भरने भी दीजिए।


निकालिए घर की चहारदीवारी से

कुछ नई शरारत करने भी दीजिए।


उगा लेंगे खुद ही अपना आसमाँ

हवाओं की पूँछ पकड़ने भी दीजिए।


हर नदी गंगा सी पवित्र हो जाएगी

इन्हें पानी में उतरने भी दीजिए।


जंगलों में किलकारियाँ गूँजेंगी

प्रकृति की गोद भरने भी दीजिए।


हर बच्चे में कोई खुदा है

फिर उसे बच्चा ही रहने भी दीजिए।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children