STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy

4  

Sonam Kewat

Tragedy

बाप और बेटा

बाप और बेटा

1 min
296

बाप अपनी आधी नींद खोकर

सवेरा होते ही कमाने जाता है 

बेटा रात भर मोबाइल में 

जागकर दिन में सो जाता है


बाप चप्पल टूटे तो 

मोची से सिलवाता है 

बेटा नए चप्पल को पुरानी

बताकर कूड़े में बहाता है


बाप थाली में बचा चावल 

चुन चुन कर खाता है 

बेटा थाली में बच्चा चावल 

बिन सोचे समझे बहाता है 


बाप सफर में पानी तक 

खुद ढोकर ले जाता है 

बेटा सफर के हर घंटे

बिसलेरी की बोतल बहाता है 


बाप अपनी गरीबी के किस्से 

अक्सर लोगों को सुनाता है 

और बेटा अमीरों के शौक 

सभी दोस्तों को दिखाता है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy