STORYMIRROR

निशान्त "स्नेहाकांक्षी"

Abstract Inspirational

4  

निशान्त "स्नेहाकांक्षी"

Abstract Inspirational

अतुल्य तुकांत !

अतुल्य तुकांत !

1 min
293

आँधी के जोर से भूकंपमान जब डरती है धरती,

उठता है एक तुकांत, गहरे विचारों का जगमग मंथन !


जहां शब्दों की बस्ती में अभिभावों की खेती होती है,

वहां तअपनी अलख बिखेर मन को मोह लेता है तुकांत!


सुंदर अभिव्यक्ति का रंगमंच सजाकर,

प्रेम, विरह, विचार, और भावों के अनमोल रत्न बिखेरता है तुकांत!


कविता के तारों की टिमटिम से जलकर,

अनदेखा रहा जग जिससे, उसी उजाले में प्रगट होता है तुकांत !


प्रेम के पथ में श्रव्य है उसका संगीत,

पर विरह के वियोग आगमन में रुलाता है तुकांत !


जीवन के रंगीन पलों को नव ऊर्जा देकर,

हंसी, खुशी, गम, और उदासी छू लेता है तुकांत!


अनुभव, व्यथा संपूर्ण कथा सुनाकर,

जीवन नौका संतुलन है तुकांत।


गीतों की गूंज और छांव बनकर,

तकविता की अद्वितीय पहचान बनता है तुकांत !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract