STORYMIRROR

Payal Sawaria

Tragedy

4  

Payal Sawaria

Tragedy

'अपराध छिपाती राजनीति'

'अपराध छिपाती राजनीति'

1 min
478

वैश्विक महामारी 

कोरोना के दौर में भी 

हजारों हैवानों को 

हवस की भूख 

मिटाने की पड़ी है।

कही कसाई पति 

के सिर पे गर्भवती पत्नी 

का पेट चीरकर 

लड़का या लड़की 

देखने की धुन चढ़ी है।

कही किसी बिटिया 

की अस्मिता लूट 

हत्या करने वाले 

हत्यारों को बचाने में 

पुलिस और राजनीति 

तैयार खड़ी है।

राज की बात 

बताये 'शानी'

हर अपराध 

को छिपाने 

राजनीति आगे बढ़ी है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy