STORYMIRROR

pawan Mohakul

Tragedy

4  

pawan Mohakul

Tragedy

तुम्हे छोड़कर अब मुझ को जाना पड़ेगा

तुम्हे छोड़कर अब मुझ को जाना पड़ेगा

1 min
244

तुम्हे छोड़कर अब मुझको जाना पड़ेगा,

बिगड़ने लगे हैं हालात अब जाना पड़ेगा।


मेरी मुश्किलों के ये हाल मुश्किल बहुत है,

आने वाला ये काल सुनो मुश्किल बहुत है ।


हमारे दरमियां अब हवा भी बाकी नहीं है,

इस रिश्ते में अब उम्मीद ही बाकी नहीं है ।


मेरे दिल में अब तेरा कोई ठिकाना नहीं है,

ये सात वचन अब मुझको निभाना नहीं है ।


तुम्हारी ओर से अब आंखे सिकोड़ ली है,

मैने अपनी सारी मजबूरियां ओढ़ ली है ।


में पहंचूंगा उस तरफ गर्व से सर उठाकर,

तुम्हें छोडकर, पर अपना वजूद बचाकर ।


तुमने मेरे रास्ते में इतने कांटे बिछाएं है,

की मुझे ये रास्ता छोड़कर जाना पड़ेगा ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy