STORYMIRROR

Ashish Vairagyee

Drama

1.0  

Ashish Vairagyee

Drama

अपना ख्याल रखना

अपना ख्याल रखना

1 min
15.2K


एक तीली जलाई मैंने और,

आसमान में उछाल दी,

और सूरज से कहा है,

तुम अपना ख्याल रखना।


मैंने अंजलि भर पानी की,

एक किश्त चुका दी है,

और समंदर से बोल दिया है,

जरूरत पड़े तो याद करना।


यहाँ मैं खामोशी से काट रहा हूँ,

तेरा दिया हुआ एक-एक पल,

मुझे वहाँ बुलाने से पहले,

तू सारे जवाब तैयार रखना।


बेगुनाहों के खून से सनी निकली,

मेरी अस्थियों की हाण्डी,

बस तुम जमींदारों से कहना है,

अपनी जमीनों का हिसाब रखना।


एक तीली जलाई मैंने और,

आसमान में उछाल दी,

और सूरज से कहा है,

तुम अपना ख्याल रखना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama