STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Romance Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Romance Inspirational

अंतरिक्ष में जाना होगा

अंतरिक्ष में जाना होगा

1 min
316

कुछ पुरानी यादों को पुरानी जगह पर छोड़ आए हम

दिल के कहीं किसी कोने में वो निशानी छोड़ आए हम

सोच रहा था अब कहीं अंतरिक्ष में एक नया जहां बनाएंगे 


कभी-कभी एहसास होता है कि वो हमें पुकार लेंगे

शायद कहीं दोनों की अधूरी सी कहानी छोड़ आए हम

नए सपनों का जहां होगा जो कहीं अंतरिक्ष में बना होगा


एक अधूरी सी दास्तां एक अधूरी सी कहानी हमारी

जीवन के सफर में अपनी वो जिंदगानी छोड़ आए हम

दूर जाकर अंतरिक्ष का सफर अब अकेले ही करना होगा


दर्पण में स्वयं को निहार कर तुम्हें ही देखा करते थे

जहाँ दिखता था प्रतिबिंब वो शीशा भी तोड़ आए हम

अब आंखों पर छलकते आंसू लेकर अंतरिक्ष में जाना होगा


रात भर जब प्रेम का दिया जलता रहा था द्वार पर

उस जलते दिए की रोशनी तुम्हारे लिए छोड़ आए हम

अब एक नई रोशनी के लिए किस अंतरिक्ष में जाना होगा


हर शिकवे शिकायत सब भूल गए कोई गिला नहीं

तुम क्या गए जिंदगी से होंठों की मुस्कान छोड़ा आए हम

अलग जिंदगी और अब अंतरिक्ष में एक नया फसाना होगा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract