अमर शहीद
अमर शहीद
कौन भूल सकता है ,पुलवामा के
उन सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के,
२०१९ में १४ फरवरी के आतंकी
हमले में है हुए उन अमर शहीदों को।
आज से चार साल पहले दक्षिण
कश्मीर के पुलवामा जिले में,
हिन्दुस्तान ने अपने चालीस जवानों
को खोया था ।
जैश ए मोहम्मद ने सी आर पी एफ
के काफिले को अपना निशाना
बनाया था ।
हमले में कश्मीर की धरती चालीस
जवानों के लहू से लाल हो गई थी।
अपने खून से जिसने अपनी जमीन
को सींचा,
तिरंगे के लिए जिसने अपनी हर साॅंस
न्यौछावर की ,
उन शहीदों की याद में १४ फरवरी
को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है,
इसे काला दिवस के रूप में मनाया
जाता है।
उस माॅं को सलाम जिन्होंने उन्हें जन्म दिया।
उन बीवी , बच्चों के कर्जदार हम जिन्हें
वो छोड़ गए ।
भारत के उन अमर वीर सपूतों को शत शत नमन ।
