STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action

4  

Arunima Bahadur

Action

अक्कड़ बक्कड़

अक्कड़ बक्कड़

1 min
247

अक्कड़ बक्कड़,

सब घनचक्कर,

उल्टी गिनती,

सीधी चाल,


कुछ न करना,

बनना मालामाल,

सीधे रास्ते,

उल्टी चाल,


जीवन हुआ,

बस तंगहाल,

कर्ज लेते,

सुख को पाने,

एक कुचक्र में,

फंसे सब अनजाने,


एक युद्ध है

अंधकार पथ,

बिना सारथी,

भटके जीवन रथ,


कौन जागे,

कब जागे,

जब कुमति से,

बंधे है धागे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action