STORYMIRROR

Sunil Kumar

Romance

4  

Sunil Kumar

Romance

अजनबी लड़की

अजनबी लड़की

1 min
310

एकअजनबी सी लड़की 

अक्सर मुझे है मिलती 

खामोश लब हैं रहते 

आंखों से कुछ है कहती।


शायद आंखें उसकी 

सवाल यही हैं करती 

कौन है तू मेरा 

क्या तेरी मैं हूं लगती 

एक अजनबी सी लड़की

अक्सर मुझे है मिलती। 


कशमकश में अब तो 

रातें मेरी हैं कटती

बेचैन दिल की धड़कन 

बस यही है कहती 

श्याम है तू उसका

राधा है वो तेरी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance