STORYMIRROR

NEHA KANOJIA

Romance

4  

NEHA KANOJIA

Romance

ऐसे जिये जाने को दिल करता है..

ऐसे जिये जाने को दिल करता है..

1 min
414

कभी अपनी हंसी पर आता है गुस्सा।

कभी सारे जहां को हंसाने का दिल करता है।।

कभी छुपा लेते है गम की दिल के किसी कोने में।

कभी किसी को सब कुछ सुनाने का दिल करता है।।

कभी रोते नही लाख दुःख आने पर भी।

और कभी यूँ ही आंसू बहाने को दिल करता है।

कभी अच्छा सा लगता है आज़ाद घूमना,लेकिन

कभी किसी की बाहीं में सिमट जाने को दिल करता है।।

कभी कभी सोचते है नया हो कुछ जिंदगी में।

और कभी बस ऐसे ही जिये जाने को दिल करता है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance