STORYMIRROR

Aditi Vats

Abstract Romance Inspirational

4  

Aditi Vats

Abstract Romance Inspirational

तुमसे मिलकर

तुमसे मिलकर

1 min
324

तुमसे मिलकर जाना 

जिंदगी की जिंदगानी को

एक एक लम्हे की खूबसूरती को

इश्क के एहसास को।


तुमसे मिलकर जाना 

राधे कान्हा के मिलन को

मीरा की भक्ति को

रुक्मिणी के समर्पण को।


तुमसे मिलकर जाना 

सिया राम के साथ को

उर्मिला के प्रेम स्वार्थ को

लक्ष्मी के प्रेम अपार को।


तुमसे मिलकर जाना 

पार्वती सी रानी को

उमा से महारानी को

गौरी शंकर की कहानी को।


तुमसे मिलकर जाना 

प्रेम के व्यक्तित्व को

खुद के अस्तित्व को

हमारे प्रेम के आधार को।।


तुमसे मिलकर हमने जाना 

तुमसे मिलकर हमने जाना......


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract