STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Tragedy

2  

Rashmi Lata Mishra

Tragedy

अग्नि परीक्षा

अग्नि परीक्षा

1 min
188


औरत की अग्नि परीक्षा

युगों युगों से चली आ रही,

नारी भेद दुधारी कब तक?

सीता की सी अग्नि परीक्षा

आखिर देगी नारी कब तक?

लिंगभेद प्रथा के नाम,

क्योंकि समाज पुरुष प्रधान।

जननी है पर स्त्री जान,

कब तक करोगे उसका अपमान?

कितनी निर्भया होंगी कुर्बान,

शर्मसार होगा नारी संग

पुरुषत्व का अभिमान।

कैसे बदलेगा यह जहान,

बदलेगी कैसे नैतिकता की पहचान?

आदर्शों की भिक्षा कब तक,

सीता की अग्नि परीक्षा कब तक?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy