STORYMIRROR

Arti Varma

Romance

3  

Arti Varma

Romance

अधूरी नज़्म

अधूरी नज़्म

1 min
260

शब् की पेशानी पर एक नर्म बोसा था क्या 

या तुमने एक नज़्म का सिरा खोला था

मैं सवेरे किसी प्लेटफार्म की बेंच पर बैठी मुन्तज़िर थी 

कब सिरा खोजते तुम 

किसी रेल की खिड़की पर दिख जाओ

या शायद जब मैं पीछे मुडूं तुम्हारे तलवों की आहट पर

सुफ़ेद कुर्ते की बाँह मोड़ते तुम किसी किताब की जिल्द पर 

मेरा नाम उकेरते दिख जाओ

मैं यूँ अटकी हूँ नज़्म के बीचों बीच जैसे

हलक़ में कोई इज़हार अटका हो

सुनो! तुम आओ जब...दूसरा सिरा साथ लेते आना 

या इस दफ़ा मेरे नाम कोई मुकम्मल नज़्म कहना

मैं सीख गयी हूँ 

अधूरी नज़्म में मिसरे जोड़ना 





Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance