STORYMIRROR

Dishika Tiwari

Abstract Inspirational Children

4  

Dishika Tiwari

Abstract Inspirational Children

अच्छी सोच

अच्छी सोच

1 min
262

अच्छी सोच का जब होगा आगमन,

खिल उठेंगे सबके तन और मन,

खुश रहेंगे, खुशियाँ बाँटेंगे,

उदास चेहरों पर मुस्कान लाएँगे हम।


इस होली में ऐसे रंग लगाएँगे,

जो कभी नहीं मिट पाएँगे,

प्रेम से सब का आदर मान करेंगे,

 हम सब सदा अच्छी राह चलेंगे।


बड़ी-बड़ी बातें क्या कर पाएँगी,

मंजिल पर नहीं ले जाएँगी,

मन की सच्चाई ही सपनों पर,

सच्ची जीत हमें दिलाएगी।


मात - पिता की सेवा करेंगे

पढ़ लिख अच्छे इंसान बनेंगे

अपने अच्छे कामों से

जग में ऊँचा नाम करेंगे।


वह युवा कभी ना डरता है,

जो सत्य मार्ग पर चलता ,

वक्त का सही इस्तेमाल करता 

वही देश का भविष्य होता है।


किसी से कोई भेदभाव नहीं करेंगे

 इस सोच को अपनाएँगे

बुरी बातों को छोड़ कर,

अच्छाई से नाता जोड़ेंगे ।


अन्त में.....


हिंद देश के बालक हम सब

सदा अच्छी सोच अपनाएँगे,

भारत का भविष्य हम सब,

देश पर तन- मन लुटाएँगे।


जयहिंद, जय भारत


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract