STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Inspirational Children

4  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Inspirational Children

अच्छा बच्चा (बाल कविता)...

अच्छा बच्चा (बाल कविता)...

1 min
234

नन्हा मन और मासूम से ख्वाब,

हर पल ढूंढे वो नया जवाब,

सच का साथी, झूठ से दूर,

दिल में भरा विश्वास भरपूर।


माँ की सेवा, पिता का मान,

हर रिश्ते का रखता सदा वो ध्यान,

दोस्तों संग हंसी की झलक,

हर पल देता सुख की छलक।


पढ़ाई में वो है सबसे आगे,

मेहनत से ही मंजिल मांगे,

खेल-कूद में जोश भरे,

हार से अपनी सीख करे।


बड़ों को आदर देता सम्मान,

छोटों को देता स्नेह दान,

दुख-सुख में बनता सबका सहारा,

जीवन को देता वो उजियारा।


अच्छा बच्चा, सच्चा इंसान,

सच्चाई ही है उसकी पहचान,

संस्कारों से वो जीवन सजाए,

हर दिल में सबके विश्वास जगाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract