अचानक
अचानक
तेरा यूँ अचानक से बदल जाना
समझदार बन जाना
सोच में डाल देता है मुझे।
मेरी हर बात
अचानक ही जिद्द
और जूनून लगने लगी तुम्हे
लेकिन तुम्हारी हर जिद्द
हर जूनून
जो हिस्सा था हमारी रोज की जिंदगी का
उसके बारे में भी
क्या कुछ कहना है तुम्हे?
हमारा रिश्ता
अचानक ही खास से आम हो गया
लेकिन खबर भी न हुई मुझे
इस खास रिश्ते से
आम रिश्ता हो जाने का सफर
तुमने अकेले ही तय कर लिया
उसके बारे में भी
क्या कुछ कहना है तुम्हे?
ऐसा तो नहीं
कि अचानक ही बदल गए तुम
ये बदलाव का दौर तो पहले से ही जारी रहा होगा
लेकिन अदाकारी तो गजब थी
तुम बदल रहे थे
और मुझे खबर तक न हुई।
उसके बारे में भी
क्या कुछ कहना है तुम्हे?
