अब तो
अब तो
अब तो सुबह जल्दी उठने की आदत डाल दे
अब तो तुझे ससुराल जाना है
पैरों पे पायल, हाथों में चुड़िया,
माथे पे बिंदी, नाक में नथ पहनने की आदत डाल दे
अब तो तुझे ससुराल जाना है
अब तो रोटियां गोल बेलना सिख ले
अब तो खाना बनाने में थोड़ा रस दिखा दे
अब तो तुझे ससुराल जाना है
अब तो मम्मी का पल्लू छोड़ दे
मम्मी क़े बिना रहने की आदत डाल दे
अब तो तुझे ससुराल जाना है
अब तो ख़ुद से सिर पे तेल लगाना
औऱ चोटी बांधना सिख ले
अब तो तुझे ससुराल जाना है
अब तो ख़ुद से साड़ी पहनना सीख ले
अपने आपको साड़ी में संभाल ना सीख ले
अब तो तुझे ससुराल जाना है
अब तो अपने रीतिरिवाजों को अच्छे से जान ले
अब तो तुझे ससुराल जाना है
अब तो नादानियाँ छोड़ दे
अब तो थोड़ी बड़ी हो जा
अब तो तुझे ससुराल जाना है
अब तो
बाक़ी लड़कियों की तरह थोड़ी एक्ससिटमेंट दिखा दे
तू भी थोड़ा ध्यान अपनी फिटनेस औऱ बयूटी पे लगा दे
अब तो तुझे ससुराल जाना है।
