STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Romance

4  

Bhawana Raizada

Romance

आठवां वचन

आठवां वचन

1 min
241

सातों फेरे साथ लिए,दिये सात वचन, 

आठवां वचन भी तुम सुन लो ओ साजन। 

रखना मेरा भी मान तुम अपने घर आंगन, 

चल रही हूँ साथ तुम्हारे, तुम्हारा साथ निभाने को, 

तुम भी साथ देना मेरा ओ मेरे हमदम। 

आठवां वचन भी तुम सुन लो ओ साजन। 

सुख में दुख में हमेशा रहेगा अपना साथ

बिन कहे समझ लेना तुम मेरे भी जज़्बात। 

आँखों की भाषा को समझ लेना ओ प्रियतम। 

आठवां वचन भी तुम सुन लो ओ साजन।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance