STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

आपसे हमने सीखा

आपसे हमने सीखा

1 min
324

जब धरती पर आए तो कोरा काग़ज़ थे हम,

उस पर आपने हमें ज्ञान अमिट लिखवाया,

अपने संपूर्ण संचित ज्ञान का धन हमें देकर,

अपने इस संसार से परिचय हमारा करवाया।


ज्ञान भण्डार देकर हमारा जीवन किया साकार,

अज्ञानता दूर कर किया भविष्य के लिए तैयार,

कलम की ताकत क्या है आपने हमें समझाया,

आप से ही तो हमने हर भाषा का ज्ञान है पाया।


संघर्षों से लड़कर जीतना आपने हमें सिखाया,

ज्ञान ज्योति देकर हमारा जीवन आसान बनाया,

हर अक्षर, हर शब्द का ज्ञान आपने हमें कराया,

कभी लगाई डाँट तो कभी प्यार से हमें पढ़ाया।


नफरतों पर विजय पाना आपने हमें सिखाया,

जब-जब भटके हम आपने सही राह दिखाया,

आप से सीखा हमने सत्य के मार्ग पर चलना,

आप से ही सीखा हमने, आपको ही गुरु माना।


माँ ने हमें जन्म दिया आपने जीने का आधार,

कच्ची मिट्टी को गढ़ कर दिया विस्तृत आकार,

ध्यान, ज्ञान और धैर्य सब आपने किया प्रदान,

ज्ञान दाता गुरुओं को हमारा शत-शत है प्रणाम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract