STORYMIRROR

mridula verma

Tragedy Inspirational

4  

mridula verma

Tragedy Inspirational

आओ पर्यावरण बचाएं

आओ पर्यावरण बचाएं

1 min
259

संकट में है धरती सारी

जीव जंतुओं पर संकट भारी

सूरज की तेज तपन से

जल रही है धरती सारी।।


पर्यावरण में बढ़ रहा प्रदूषण

प्रकृति में जहर घोल रहा है

आधुनिकता की इस चकाचौंध से

जीवन पर संकट डोल रहा है।।


हम सब पर पेड़ लगाएं

अपना पर्यावरण बचाएं

धरती की सुंदर हरियाली को

हम मिलकर वापस लौटाएं।।


पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर

धरती माता का ऋण चुकाएं

पर्यावरण का करें संरक्षण

धरती को हरा-भरा बनाएं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy