STORYMIRROR

Meera Kannaujiya

Inspirational Others Children

4  

Meera Kannaujiya

Inspirational Others Children

आओ प्रेम से भर जाएँ

आओ प्रेम से भर जाएँ

1 min
364

सारी सृष्टि के मालिक हो, फिर भी बालक बन के जन्मे!

आओ! प्रेम से भर जाएं, जो प्रेमी मसीहा आज जन्मे!


आनंद, प्रेम और शांति के घायल विजेता आज जन्मे!

मरियम की कोख से, सच्चे खुदा आज जन्मे!

दाऊद के वंश से उद्धारकर्ता आज जन्मे!

भेड़ों के चरवईया, हमारे सहायक आज जन्मे!


सारी सृष्टि के मालिक हो, फिर भी बालक बन के जन्मे!

आओ प्रेम से भर जाएं, जो प्रेमी मसीहा आज जन्मे!


भले चंगों के लिए नहीं, बीमारों के लिए आये;

धर्मियों को नहीं, पापियों को छुड़ाने आये।

हम जंजाल में फ़सें थे, उद्धार का सिर उठाने आये।

ऐसी कृपा की हम पर, आशीषों का खजाना लुटाने आये।


सारी सृष्टि के मालिक हो फिर भी बालक बन के जन्मे!

आओ! प्रेम से भर जाएं जो प्रेमी मसीहा आज जन्मे!


बेचैनी सी थी जीवन में, शांति समाधान देने आये।

जो ना कभी सुना था, सुंदर समाचार बन के आये।

हम कुछ भी तो नहीं थे फिर से जिलाने आये।

दिल में दया भर के, प्यार की नदियां बहाने आये आये।


सारी सृष्टि के मालिक हो फिर भी बालक बन के जन्मे!

आओ प्रेम से भर जाएं, जो प्रेमी मसीहा जन्मे!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational