STORYMIRROR

Meera Kannaujiya

Inspirational

4  

Meera Kannaujiya

Inspirational

तू ही मेरा पहला प्यार !

तू ही मेरा पहला प्यार !

1 min
416

जो कभी ना हुआ, 

जो ना कभी होगा,

इतना सच्चा तेरा प्यार!

तू ही मेरा पहला प्यार!


ना कोई कारण, 

ना कोई वजह, 

फिर भी छुए तूने दिल के तार,

तू ही मेरा पहला प्यार !


दोस्त सा हमजोली, 

माँ का दुलार,

इन सबसे ऊँचा तेरा प्यार,

तू ही मेरा पहला प्यार!


आँखों से निहारुं तुझे या साँसों से अंदर लूँ;

दिल में बसा लूँ तुझे, 

हो मेरे भीतर तेरा आशियां,

तू ही मेरा पहला प्यार!


मुझ भटकी-भूली को ख़ुद से मिलाया,

अपने प्यार से भर के प्यार करना सिखाया,

मैं धूली में मिली थी माथे पर लगाया;

तू ही मेरा पहला प्यार !


जैसे धरती और अंबर, दिन और रात,

है ब्रह्मांड में सूरज से ग्रहों का लगाव, 

ऐसा अपना जुड़ाव,

तू ही मेरा पहला प्यार !


अब तो ख्वाहिश यही है बनूँ मैं तेरी दुल्हनिया

रात दिन बस तुझे जपूँ हो जाऊँ तेरी जोगनिया

है तू ही मेरा घर-संसार,

तू ही मेरा पहला प्यार !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational