STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

आओ पेड़ लगाएं

आओ पेड़ लगाएं

1 min
401

आओ हम सब पेड़ लगाएं 

उपवन सा जीवन महकाएं

वृक्षों की संख्या अगणित कर 

प्रदूषण धरा का मिटाएं

आओ हम सब पेड़ लगाएं।


एक नही है लाभ अनेक

सबको यह समझाएं

फल-फूल-ईंधन और वायु 

सब वृक्षों से ही तो पाएं

आओ हम सब पेड़ लगाएं।


तीरथ-हज से जब वापस आएं 

भोज के बदले वृक्ष लगाएं

लेकर संकल्प वृक्ष सुरक्षा का

हम अपना कर्तव्य निभाएं

आओ हम सब पेड़ लगाएं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational