STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

आज़ादी की शाम

आज़ादी की शाम

1 min
508

आज़ादी की शाम निराली

देश भर में धूम मचा ली

चारों ओर तिरंगा लहरा

सब तरफ लगा है पहरा


मातृभूमि की आज़ादी का

महोत्सव हम मना रहे हैं

अजर,अमर रहे देश हमारा

अटूट उम्मीद जगा रहे हैं


दुल्हन बनी है भारत माता

पुष्प - सुगन्ध महकी है

हाथ में लेकर ध्वज तिरंगा

खुशी से जनता चहकी है


सन् सैंतालीस में १५ अगस्त को

पहली दफा ये शाम थी आई

लाखों शहीद- क्रांतिकारियों की

संग अपने ये याद थी लाई


इसी तरह हर साल हम

मनाएं जश्न, इस शाम को

कितनी मूल्यवान शाम है ये

बताएं हम सारे जहान को


सदा रहे सलामत हमारे 

भारत की आज़ादी

देश रहे मज़बूत सदा और

बना रहे फ़ौलादी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational