STORYMIRROR

anita Kushwaha

Inspirational

4  

anita Kushwaha

Inspirational

आईना

आईना

1 min
487

हँसता है आईना........

हर उस शख्स की शख्सियत पर

आता है आदमी मेरे सामने बार-बार

इतराता है आदमी तेवर बदल-बदलकर

कहता है आईना....


चेहरे किसी क्रीम पाउडर से नहीं

बल्कि अपनी काबिलीयत से चमकते हैं

कहता है आईना........


किस रूप पर इतराता है ऐ आदमी

पता नहीं है तुझको

वो दिन कौन सा होगा जब तेरी

आत्मा लिबास बदलेगी

हँसता है आईना.........


अब भी सँभल जा, कुछ कर ऐसा

की याद रखें लोग तेरी काबिलीयत को

तेरे नकली रूप रंग को नहीं

हँसता है आईना........।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational