STORYMIRROR

Hetshri Keyur

Tragedy

3  

Hetshri Keyur

Tragedy

आधुनिक हो गया

आधुनिक हो गया

1 min
189


अंग्रेजी बोलना जरूरी हो गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


माता पिता का स्थान वृद्धाश्रम हो गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


प्यार यहां खिलौना बन गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


इन्सान यहां सस्ता हो गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


पहनावा हमारा विदेशी हो गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया?

 

बच्चो का खिलौना मोबाइल हो गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


खाना हमारा पिजा बर्गर हो गया

भारत हमारा आधुनिक हो गया!


गाड़ी होना स्टेटस सिम्बोल हो गया

भारत हमारा आधुनिक हो गया!


 ख़त लिखना अब सपना हो गया

 हमारा भारत आधुनिक हो गया!


रिश्ते निभाना डिजिटल हो गया

भारत हमारा आधुनिक हो गया!


 घरवालों से बात करना फ़िज़ूल हो गया

 हमारा भारत आधुनिक हो गया!


खुद का ही सोचना आदत हो गया

भारत हमारा आधुनिक हो गया!


पैसे है वहां प्यार बरस गया

भारत हमारा आधुनिक हो गया!


हर एक का कमाना जरूरी हो गया

भारत हमारा आधुनिक हो गया!


रास्तों पर वाहनों का ढेर लग गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


 हिंदी बोले वोह गावार कहलाया

 हमारा भारत आधुनिक हो गया!


विदेश जा के कमाना ज़रूरत लग गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


बड़ो का आदर कहीं खो गया

हमारा भारत आधुनिक हो गया!


 बेटे बेटी मै फर्क अभी वह ही रहा

 हमारा भारत आधुनिक हो गया!


 स्त्री पर अत्याचार अभी भी वह ही रहा

 हमारा भारत आधुनिक हो गया!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy