आधुनिक बीमारी डायनें
आधुनिक बीमारी डायनें
आधुनिक रहन-सहन आधुनिक खान-पान इंसान को कहां से कहां ले जा रहा है ।
कुछ अच्छा तो कुछ खराब कर रहा है।
श्रम और आलस्य दोनों में आलस्य को जीता रहा है।
अच्छे अच्छे खाने पीने ताजे खाने पीने की जगह स्वैगी की दौड़ लगा रहा है।
साथ में आधुनिक डायनों जैसी बीमारियां ला रहा है।
कभी कैंसर कभी अल्सर एलर्जी ऐसी ऐसी बीमारियों के नाम बता रहा है
जो ना पहले कभी सुनी थी ना कभी देखी
अवसाद में इंसान घुसा जा रहा है।
आधुनिकता की होड़ में नई-नई आधुनिक डायन
जैसी बीमारियां वह पा रहा है।
कभी कभी तो ऐसा लगता है फैशन का चोला पहन के इंसान ने
आगे बढ़ने की होड़ में अपने श्रम, संस्कार,
खान पान, रहन सहन, नीति नियम सब छोड़ दिए हैं
खाली अपने आपको मशीन बना कर छोड़ दिया है।
तो मशीनों को भी कभी ऑयल की जरूरत होती है।
तो यह तो इंसान है उसे ऑयल नहीं मिलता है।
तो वह डायन रुपी बीमारियां उसको खा जाती हैं।
जब तक वह जागता है तब तक बहुत देर हो जाती है।
इसीलिए इस डायन के चंगुल में नहीं पड़ना है।
तो ए बंदे क्या हमारे बड़े बुजुर्ग बेवकूफ थे
जिन्होंने हमें नीति नियम का पाठ पढ़ा कर मेहनतकश बनाया था।
जिंदगी को अच्छे से रहना सिखाया था।
ईश्वर में आस्था करना सिखाया था ।
थोड़ा उसकी तरफ ध्यान दें तो ऐसी डायनों से तू दूर रहेगा।
थोड़ा नीति नियम से चल शरीर को खाली मशीन ना बना।
खाली फैशन का पुतला ना बना।
कुछ अपने लिए भी समय निकाल।
कुछ मनन विचार कर कि क्या मैं कर रहा हूं जो सही है।
क्या हमारी मां दादी गलत थी जो रोज हमको अच्छा अच्छा खाना बना कर खिलाती थी।
क्यों हमें पैक्ड फूड पर और बाजार के फुड पर इतने निर्भर हो गए की
स्वैगीऔर जोमैटो जैसी और जगह जगह पर निकली खाने की
लारियों जैसी जगह से खाना खाने को हम बाध्य भी हो गए।
या बड़े होटलों में दिखावट के नाम पर हजारों रुपए फूंक कर खाना खाकर आ कर
अपने आप को बहुत बडा आदमी समझने वाले हो गए।
हम इन आधुनिक डायनों जैसी बीमारियों के चंगुल में फंस
डॉक्टरों के लंबे लंबे दवाइयों वाले पर्चों में खो गए ।
तो विचार करें बंदे जो मैं कह रही हूं वह सही है या गलत।
अपने जीवन में सोने जागने खानपान रहना सहना सब के नीति नियम बनाओ।
इन बीमारी रूपी डायन को दूर भगाओ।
अगर सीधे सरल खाना बनाने के लिए शौक रखते हैं।
जॉब वालों के लिए झटपट और स्वास्थ्य प्रद खाने की रेसिपी
चाहते हो तो मेरे कलेक्शन और मेरे ब्लॉक पर जाएं।
जो मैंने इसी कुकिंग का बना रखा है।
उसका भी लाभ पाएं।
अपनी समीक्षा जरूर दे देना तो मुझे भी पता लगे कहीं मैं गलत तो नहीं कह रही।
कहीं अपनी विचार संहिता लोगों पर तो नहीं थोप रही।
