STORYMIRROR

Padma Verma

Inspirational

4  

Padma Verma

Inspirational

(19 पोस्ट ) " पैसा "

(19 पोस्ट ) " पैसा "

1 min
318

पैसा बहुत अहम हिस्सा रखता है जीवन में,

बिना पैसे के जीवन जीना मुश्किल है,

आजकल तो और भी जरूरी है पैसा ,

क्योंकि जीने का अंदाज जो बदल गया है अब ।


पैसा कमाने की होड़ लगी है संसार में,

गलत रास्ते भी अपनाने लगे हैं लोग ,

ऊपरी ठाट बाट पर ही जीवन टिका है,

भीतर की सीरत के झमेले में पड़े कौन ?


पर लोग ये नहीं समझ पाते ,

कि पैसा आपके साथ नहीं जाने वाला ,

उनके अच्छे कर्म ही उनके साथ जाऍंगे ,

गलत तरीके से बटोरे पैसों का अंजाम बुरा होगा।


पैसा ही रिश्ता जोड़ता है,

पैसा ही रिश्ता तो तोड़ता है,

पैसे का पहचानो मोल ,

चलो जीवन में नाप - तोल ।


          


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational