लड़की पसंद है
लड़की पसंद है
घर के सभी लोग राघव के लिए नीता को देख कर आए थे और अपनी राय दे रहे थे। किसी को नीता कद में छोटी लग रही थी और किसी ने उसके चश्मे पर गौर फरमाया था। भाभी को वह सुंदर नहीं लगी। दीदी के विचारों को जानने के लिए सब ने जब दीदी की और देखा तो दीदी बहुत हैरान से सब की ओर देख रही थी। लड़की के बारे में राय देने की बजाए उन्होंने अपनी बेटी को प्यार से छुआ और चिल्ला कर बोली, अब मैं कोई लड़की देखने नहीं जाऊंगी।
मेरी बेटी भी भले ही इतनी होशियार ना हो, इतनी सुंदर भी ना हो, लेकिन मैं उसकी बुराई करने वाले को छोडूंगी नहीं। इतना सुनकर सबको नीता बहुत पसंद आ गई और अपनी कृत्यों पर सब शर्मिंदा हुए।
