STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

3  

Sonam Kewat

Inspirational

सूरज की किरणें

सूरज की किरणें

1 min
1.1K

सूरज की किरणें जब ठंडी में निकलतीं है, 

तो लोगों को बड़ा अच्छा लगता है। 

पर गरमी में यहीं किरणें फैलती है तो, 

लोगों को ये बड़ा ही चुभता है। 


और बरसात में इंद्रधनुष दिख जाए तो, 

लोगों का दिल खुशी से झुमता है। 

सूरज तो वही है पर मौसम के साथ, 

लोगो का नजरिया बदलता रहता है। 


लेकिन सूरज को कोई फर्क नहीं पड़ता, 

वो तो ढ़लता और निकलता रहता है। 

दोस्तों, हमारी जिंदगी भी ऐसी ही है, 

जब आपकी वजह से कुछ भला हो, 

तो लोग आपको अच्छा मानते हैं। 


और जब तक आप उनके लिए अच्छे हो, 

वो आपको अपनों में जानते हैं। 

आप बदले या ना बदले पर याद रखना, 

मौसम के जैसे इन्सान बदलता है। 


वक्त के सख्त रहना सीख लेना, 

क्योंकि सूरज भी वक्त पर निकलता है। 

तुम चमकते रहना उन्हीं किरणों की तरह, 

एक दिन इंद्रधनुष बन जाओगे। 


सब कुछ नहीं पर कुछ तो जरूर करना, 

देखना एक दिन सफलता को पाओगे। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational