STORYMIRROR

Dr. Nidhi Priya

Inspirational

4  

Dr. Nidhi Priya

Inspirational

जागो और बचाओ

जागो और बचाओ

1 min
487

जागो वीर सपूतों देश के

पुरुषों और महिलाओं

आओ आगे बढ़कर

ऊर्जा पानी तेल बचाओ।


आज बचाओ बिजली जिससे

सदियों तक जग हो रौशन

पानी आज बचाओ जिससे

रहे पृथ्वी पर जीवन।


तेल बचाओ जिससे

हम सब आगे बढ़ते जाएँ

ऊर्जा की खपत कम करें

उन्नति की सीढ़ी चढ़ते जाएँ।


भोजन और पैसों की

जो भी करता है बरबादी

उसे दंड के योग्य समझ लो

वह तो है अपराधी।


पेड़ बचाओ जिससे

हम सब पाएँ शुद्ध हवा

गैस बचाओ जिससे

लाभ उठाए सारा जहाँ।


ये मानव संसाधन देश की

प्रगति की हैं सीढ़ी

देगी तुम्हें दुआएँ देखो

आने वाली पीढ़ी।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational