क्या कहेना,
क्या कहेना,
उसने हमको छोड़ दिया है क्या कहना ,
दिल ये हमारा तोड़ दिया है क्या कहना।
जीन राहों पे साथ चले थे हम मिलके,
रस्ता उसने मोड़ दिया है क्या कहना।
बदली बदली झुकती निगाहें बोझल सी,
गम से नाता जोड़ दिया है क्या कहना।
लंबे सफर में जो साथ निभाने वाले थे,
हाथ पकड़ के छोड़ दिया है क्या कहना।
मासूम कितना फुरकत ने मगमुम किया ,
जागा सपना तोड़ दिया है क्या कहना।