STORYMIRROR

Deepti S

Inspirational

4  

Deepti S

Inspirational

अब तलवार उठानी है

अब तलवार उठानी है

1 min
285

भूल जाओ अब वो दिन जब 

बिटिया को रोटी गोल सिखाते 

अब बेटी को सिखाओ आत्मरक्षा की बातें


बेटी तू ना कोमल है न तू है कमजोर

उठा सकती परिवार का बोझ 

तोड़ सकती तू भी शमशीर का छोर


कराटे युद्ध तुझे सीखना है 

देना है उस राक्षस का जवाब

जो नोच लेता तुझे समझ हांडमांस का कबाब


ना कहलायेगी अब तू अबला नारी

न अपना को कहलाना माता रानी

है तू भी एक इंसान जग की पालनहारी


सीखना है रणकौशल तुझको

करना है माँ बाप का ऊँचा सर

राह में न नीचे देख रखना ऊपर मस्तक को


भेड़िए तुझे मिलेंगे हर रास्ते पर

आये अगर कोई तेरे क़रीब

करना प्रहार उसके घिनोने कृत्य पर!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational