STORYMIRROR

Mangesh Medhi

Abstract Tragedy Action

4  

Mangesh Medhi

Abstract Tragedy Action

फकीर

फकीर

1 min
20

ये उन नेता अभिनेता अभिनेत्री क्रिकेट और उनके चाहने वालों के लिये  

   

चाहत कि बेवकूफी ने हमें फकीर बनाया

खैरात में खड़े दर पे जिसे हमीं ने अमीर बनाया


शख्सियत को छोड़ शख्स को सिर पे बिठाया

कला हुनर को छोड़ आदमी को मशहूर बनाया


उसकी तस्वीर को हर जगह हर तरह सजाया

चकाचौंध सूरत कि दीवानगी ने बेकार बनाया


उसी हवेली के नीचे घंटों इंतजार करवाया

जिसकी हर मंजिल को हमीं ने मीनार बनाया


ताकते रहते उपर, के अभी आयेगा वो

मगर उसने हमें राह बिखरी लकीर बनाया


जन्म दिन पे उसके हमने पूरा समय गवाया

खुद की जिंदगी का एक दिन लाचार बनाया


अक्सर भूल जाते, वो हमसे है हम उनसे नहीं

जिन्हें तराशकर पत्थर से कोहीनूर बनाया


ये वो नेता अभिनेता कलाकार है आज

खुद कंगाल हो के जिन्हें हमीं ने सरकार बनाया



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract