Prafulla Kumar Tripathi

Romance Action Inspirational

3  

Prafulla Kumar Tripathi

Romance Action Inspirational

उजड़ा हुआ दयार- श्रृंखला (23)

उजड़ा हुआ दयार- श्रृंखला (23)

2 mins
228


यह सुबह से शाम तक की जो भागदौड़ हम करते हैं, किस लिए? अगर हम सिर्फ धन संपत्ति जुटाने के लिए करते हैं तो क्या यही सच्चाई है? क्या धन आपको खुशियाँ दे सकता है? 


जिंदगी में वहीं इंसान खुश रह सकता है जो हर हाल में खुश रहने की कला जानता हो। वही व्यक्ति जिंदगी के हर पल का आनंद ले सकता है क्योंकि वह जानता है कि दुनिया में कोई भी चीज परफेक्ट नहीं है। हर इंसान में हर चीज में कुछ न कुछ कमी जरूर है। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो दुनिया का कोई भी दुख आपको ज्यादा देर तक दुखी नहीं रख सकता। दुनिया की कोई भी ताकत आपको खुश रहने से नहीं रोक सकती। सही मायनों में यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ में हमेशा वही करें, जो आपका दिल कहें। 


सुनें सभी की बात लेकिन मानें अपनी अंतरात्मा की बात। खुशी आपको जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करती है।


मीरा अपने सम्बन्ध को लेकर चिंतित थी। वह अपने वर्तमान पति से संतुष्ट नहीं थी और प्रेमी के साथ तब तक स्थाई रुप से रह नहीं सकती थी जब तक उसका तलाक़ न हो जाय। सम्बन्धों की यह उधेड़ बुन कभी कभी उसे निराशा से भर दे रहा था।

एक दिन उसे एक मनोचिकित्सक मिले। उसकी किसी दोस्त के हसबेन्ड का नाम था डा. कीर्तिमान।


बात बात में वे जीवन में खुशियों का मूलमंत्र बताने लगे। वे कह रहे थे कि हर इंसान में अपनी अलग-अलग खूबियां और कमजोरियां होती है। हमें अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें कुबूल करना होगा। .....दुनिया में ऐसे बहुत से काम है जो हम नहीं कर सकते, दुनिया में कुछ लोग हैं जो हमसे बेहतर और अच्छा काम कर सकते हैं ये बात हमें कुबूल करनी होगी। .....आप अपनी गलतियों को सिर्फ कबूल मत करो, आप अपनी कमियों को पहचान कर उन में सुधार करने की कोशिश करो, कमियां हर एक व्यक्ति में होती है लेकिन जो उन्हें समय में सुधार कर अपने आप को संभाल लेता है वो आगे बढ़ जाता है।


उन्होंने कुछ टिप्स देते हुए आगे बताया कि खुश रहने के लिए हमें चाहिए कि हम हमेशा सकारात्मक ही सोचें। नकारात्मकता से मन व शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यह हो गया तो क्या होगा? वो हो गया तो क्या होगा? आदि-आदि अनेक प्रकार के नकारात्मक विचारों को झिड़क दें। इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है सिवाय तनाव के।


तो... तो क्या अपने जीवन में आए भूचाल के बारे में समीर के विदेश से लौटने पर मीरा उसे सच सच बता देगी? क्या वह अपने जीवन को खुश रखने के लिए किसी और के साथ रहना ही अंतिम रुप से चाहती है? 


(क्रमशः) 



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance