STORYMIRROR

Shiv kumar Barman

Tragedy Classics Others

4  

Shiv kumar Barman

Tragedy Classics Others

तू चली गई

तू चली गई

1 min
12

कौन कहता है कि तू चली गई है?
अभी अभी तो तूने
मेरे आंसूओं,
अपनी उंगली के पोरों पर ले कर पूछा था।
पर, मैं जवाब न दे सका।
तेरी निगाहों की याचना ने,
मुझे कुछ कहने ही नहीं दिया।
कैसे भूल जाऊं,
जब तू मेरे सर पर हाथ रख देती है।
जब मैं जागता  हूं,
तब ही तू कहीं चली जाती है।
लोग कहते हैं, तू चली गईं हैं।
फिर कैसे, तू मुझे छू जाती है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Tragedy