तकरार- ए -इश्क़ (पात्र परिचय)
तकरार- ए -इश्क़ (पात्र परिचय)
पात्र परिचय
1. मुख्य नायक :- मानस सिंह ओबेरॉय
2. मुख्य नायिका :- माही सिंह
ओबेरॉय परिवार
1. मानव सिंह ओबेरॉय :- मानस के पिता जी। ये एक बिजनेसमैन थे। जी हां थे! इनकी मृत्यु हो चुकी है एक एक्सीडेंट में। इनका एक बेटा है और एक बेटी।
2. राधा सिंह ओबेरॉय :- मानस की माँ। ये अपने परिवार को तब छोड़ गयीं थीं जब इन्होंने मानस को जन्म दिया।
3. मानस सिंह ओबेरॉय :- मानस भी एक बिजनेसमैन है। ये बहुत ही गुस्से वाला बन्दा है। बाकी का कहानी में पढ़ेंगे।
4. राधिका ओबेरॉय सिंघानिया :- ये हैं मानस की बड़ी बहन जिन्होंने मानस को शुरू से संभाला है। बिल्कुल माँ की तरह प्यार दिया है आपने भाई को। ये विवाहित हैं और इनकी एक बेटी है। ये अपने पति और बेटी के साथ ओबेरॉय मेंशन में ही रहतीं हैं क्योंकि इनके पति अनाथ हैं तो मानस भी अकेला हो जाता अगर राधिका चली जाती। इसलिए सब एक साथ रहते हैं।
6. अक्षत सिंघानिया :- मानस के जीजा जी और राधिका के पति। ये ओबेरॉय कंपनी के legal advisor हैं।
7. श्रुति सिंघानिया :- राधिका और अक्षत की बेटी और मानस की भांजी। ये सबसे ज्यादा मानस के साथ रहती है।
ये था मानस का परिवार। चलिए अब चलते हैं माही के परिवार की तरफ।
सिंह परिवार
1. उदय सिंह :- ये हैं माही के पिता जी। इन्होंने दो शादियाँ कीं हैं। पहली शादी से इन्हें माही मिली फिर इन्होंने माही की माँ से तलाक कर लिया और अपनी पावर का इस्तेमाल करके माही की कस्टडी हथिया ली। इनके ये सिर्फ माही की माँ से जितने का जरिया था और कुछ नहीं। इनके दूसरी शादी से एक बेटा मिला।
2. स्मिता सिंह :- उदय जी की पहली पत्नी और माही की माँ। ये एक मिडल क्लास परिवार की औरत है।
3. प्रकृति सिंह :- उदय जी की दूसरी पत्नी और माही की सौतेली माँ। इन्हें सिर्फ अपने बेटे से प्यार है और उदय जी के पैसे से।
4. माही सिंह :- माही वैसे तो घर की बड़ी बेटी है पर इसकी कोई वैल्यू नहीं है। इसके पापा मतलब उदय जी के लिए सिर्फ ये एक बोझ है। और प्रकृति जी को तो इससे कोई लेना देना ही नहीं है। इसे सिर्फ इसकी बुआ इससे प्यार करतीं हैं।
5. सूरज सिंह :- माही का सौतेला भाई। ये New York में रहता है। ये वही कर्ता है जो इसकी माँ कहतीं हैं।
6. उमा सिंह :- उदय जी की बहन जो कि उनके साथ रहतीं हैं। इन्होंने ही माही को माँ का प्यार दिया, बाप का प्यार दिया।
ये था माही का परिवार। जानती हूं कि villains से भरा है पर कहानी में villains भी तो होने चाहिए। आइए अब मिलते हैं माही और मानस के दोस्तों से :-
1. मुस्कान सिंगल :- ये है माही की बेस्ट फ्रेंड जिससे माही सब कुछ शेयर करती है।
2. अवनी आहूजा :- ये भी माही की बेस्ट फ्रेंड है। इसे भी माही के बारे में सब कुछ पता है।
3. नील खन्ना :- ये मानस का बेस्ट फ्रेंड है।
4. स्तुति खन्ना :- ये नील की वाइफ है। ये मानस की फ्रेंड भी है।
चलिए अब मिलेंगे कहानी के पहले भाग में। कहानी को पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करना ना भूलेंं।
To be continued................

