STORYMIRROR

Navpreet Kaur

Romance

4  

Navpreet Kaur

Romance

हम सिर्फ तेरे रहेंगे भाग - 2

हम सिर्फ तेरे रहेंगे भाग - 2

3 mins
216

नयनतारा का कमरा


नयनतारा बालकनी में खड़ी थी और नीचे गार्डन में देख रही थी। तभी उसे अपने कन्धे पर किसी का हाथ महसूस हुआ। उसने पीछे मुडकर देखा कि उसका माँ, कावेरी जी खड़ी हैं। कावेरी जी बोलीं, "तारा क्या हुआ बच्चा? अपने पापा के साथ ऐसा व्यवहार कौन करता है?"


नयनतारा की आंखों में आंसू आ गए। वो बोली, "मम्मी मुझे नहीं करनी शादी...! आप समझते क्यों नहीं? मैं... मैं पहले एक अच्छी वकील बन जाना चाहती हूं।"


कावेरी जी ने उसके आंसुओं को पोछ कर कहा, "हमने कब रोका है? बनो। लड़के वाले तो सिर्फ देखने आ रहे हैं। आज ही थोड़ी न ब्याह कर ले जाएंगे।" 


नयनतारा ने कहा, "पर माँ....! "


कावेरी जी ने उसे टोकते हुए कहा," तारा तू पहले भी अपने पापा की इज्जत पर दाग लगा चुकी है तो अब नहीं। लड़के वाले देखने आ रहे हैं। अच्छे से पेश आना। "


इतना कह कर बिना नयनतारा की बात सुने कावेरी जी चलीं गयीं। नयनतारा की आंखों से आंसू बह निकले। वो बालकनी से बेड के पास आई और उस पर पेट के बल लेट गयी। नयनतारा रोते हुए बोली," माँ आप समझ क्यों नहीं रहीं कि मैं आज हुई उससे प्यार करती हूं। माना कि तब नादान थी, माना कि तब मुझे में अक्ल नहीं, माना तब मुझे प्यार जैसे शब्द का अर्थ नहीं पता था लेकिन अब तो पता है, अब तो अक्ल है मुझ में, अब तो नादान नहीं हूं। माँ आप क्यों नहीं समझ रहीं आज भी ये दिल उसी के लिए धड़कता है। आज भी मैं साँस उसी के नाम से लेती हूं। "


इतना कह कर वो रो पड़ी। कुछ देर बाद कमरे में काजल और निशा आए। काजल बोली," उठो तारा....! लड़के वाले कभी भी आते होंगे। "


नयनतारा उठ गयी। वो सीधा बाथरूम में घुस गयी। कुछ देर बाद वो बाहर आई। उसने बेबी पिंक कलर का कढाई वाला पलाजो सूट पहना था। उसके भीगे बालों से पानी अभी भी टपक रहा था। वो आकर ड्रेसिंग टेबल के सामने बैठ गयी और बोली," आप दोनों जाइए। हम खुद तैयार हो जाएंगे। आपने तो मेरे चेहरे पर मेक अप ही लगाना है लेकिन मुझे अपने चेहरे और स्किन का सत्यानाश नहीं करना। आप जाइए।" 


दोनों भाभियां मुँह बना कर जा ही रहीं थीं कि वहां एक लड़की आ गयी। वो थी काजल की वहां स्तुति। उसे देख नयनतारा बोली," तुम यहाँ क्या कर रही हो? "


काजल ने कहा," मेरी बहन है। जब मरज़ी आ सकती है। सोचा अगर आपने ना कर दी लड़के वालों को तो इसकी बात चला दूँगी। वैसे भी इकलौता लड़का है उनका। सुना है रॉयल फॅमिली से है।" 


इतना कह कर वो स्तुति और निशा को अपने साथ लेकर चली गयी। वहीं नयनतारा को कशमकश में छोड़ गयी। वो खुद से बोली," नयन भी तो रॉयल फॅमिली से है....! "


क्रमश 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance