हम सिर्फ तेरे रहेंगे भाग - 3
हम सिर्फ तेरे रहेंगे भाग - 3
नयनतारा तैयार हो चुकी थी। वो अपने कमरे में बैठी किसी गहरी सोच में डूबी थी कि तभी वहां स्तुति आ गयी। स्तुति को देख वो अपने चेहरे पर झूठी मुस्कराहट ले आई। स्तुति भी फीकी तरह से मुस्करा दी। स्तुति बोली, "दी तुम्हें किचन में बुला रहीं हैं। लड़के वालों का फोन आया था वो 10 मिनट में पहुँच रहे हैं।"
नयनतारा हाँ में सिर हिला देती है। वो किचन में चली जाती है। स्तुति भी उसके पीछे - पीछे चली गयी। किचन में काजल, निशा और कावेरी जी थे। कावेरी जी ने जब नयनतारा को देखा तो मुस्करा दीं। वो उसके पास गयीं। उन्होंने उसके दुपट्टे को कन्धे से हटा कर सिर पर ओढ़ दिया। वो बोलीं, "जब वो लोग आयें तब लड़के के माँ बाप के पैर छु लेना, नज़रें झुकाए रखना।"
नयनतारा ने कहा, "क्यों मैंने कोई गुनाह किया है?"
ये सुन कावेरी जी ने उसे घूर कर कहा, "उनसे ऐसे बात मत करना। राजसी परिवार से हैं। अच्छे से पेश आना।"
नयनतारा ने कुछ भी नहीं कहा। तभी वहां महेंद्र आ गया। उसने कहा," माँ बस भी करो। इतनी नसीहतें तो कोई डॉक्टर भी अपने पेशेंट को नहीं देता जितनी आप दे रहीं हैं तारा को। हमारी तारा बहुत ही समझदार है। इसे पता है कब कैसे पेश आना है। "
नयनतारा मुस्कराते हुए महेंद्र के गले लग गयी। निशा काजल के कान में बोली, "भाभी आप बोलतीं हैं कि मैं अखिल को कंट्रोल में रखूं खुद तो आप जेठ जी को रख नहीं पाते। "
ये सुन काजल उसे घूरने लगी। तभी उन्हें दरवाजे की घंटी बजी। घंटी के बजते ही नयनतारा की धड़कनें तेज हो गयीं। महेंद्र बोला, "लगता हैं आ गए।"
कावेरी जी हां में सिर हिला देतीं हैं। वो और महेंद्र बाहर चले गए। शशांक जी दरवाज़ा खोलते हैं। सामने उन्हीं के उम्र का आदमी खड़ा होता है। साथ में कावेरी जी की उम्र की औरत। उनके पीछे एक लड़का होता है 28 साल का। साथ में एक लड़की भी होती है। उनके साथ एक और आदमी होता है। वो बोला, "अग्रवाल साहब अंदर नहीं आने देंगे...!"
शशांक जी मुस्करा कर बोले, "अरे आइए।"
सब लोग अंदर आ गए। हॉल में अखिल भी अपने कमरे से बाहर आ जाता है। कावेरी जी अभिवादन करती हैं। वो औरत उन्हें गले लगा लेतीं हैं। सब बैठ जाते हैं। वो आदमी बोला, "अग्रवाल साहब इनसे मिलिए ये हैं (शशांक जी के उम्र के आदमी की ओर इशारा कर) स्वराज देवेन्द्र सूर्यवंशी, जोधपुर के महाराज (वो हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं।) , ये हैं (कावेरी जी की उम्र की औरत की तरफ इशारा कर) इनकी पत्नी और जोधपुर की महारानी, हिमाक्षी स्वराज सूर्यवंशी, ये हैं (उस लड़की की तरफ इशारा कर) इनकी बेटी प्रतिमा जय राठौड़ और ये हैं (लड़के की तरफ इशारा कर) इनके बेटे और जोधपुर के उन्हें वाले राजा, नयन स्वराज सूर्यवंशी। "
