STORYMIRROR

Sarita Kumar

Romance

3  

Sarita Kumar

Romance

तगारी वाली चाय

तगारी वाली चाय

2 mins
4

#वसंत का मौसम सदियों से उल्लास , उमंग , उत्साह और नव ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है वसंत के आते ही पूरी धरती फूलों की खुशबू से महक उठती है रंग-बिरंगे फूल , तितली , भौंरे , पशु-पक्षी सब के सब रोमांचित हो उठते हैं । पूरा वातावरण प्रेम , राग अनुराग प्रीत और प्यार का मधुर अनुभूतियों से ओत-प्रोत हो जाता है । कुछ वर्षों से यह वसंत वेलेंटाइन डे का महिना कहलाया जाने लगा और एक होड़ सी मच गई प्रेमी प्रेमिकाओं को अपने-अपने इश्क़ मोहब्बत का इजहार करने का । तरह-तरह की तरकीबों से प्रेमियों ने प्रेमिकाओं को आकर्षित करने की चेस्ट की । अपने-अपने प्रेम का इजहार अनूठे तरह से करने की कोशिश की । बेशुमार किस्से कहानियां इतिहास में दर्ज हैं ‌। जैसे हथेलियों पर छड़ी खाने से लेकर पीठ पर कोड़े खाने की , पहाड़ काटकर रास्ता बनाने की , नदियां पार करने की , क़ुतुब मीनार से छलांग लगाने की , नदी समंदर में डूब जाने की और ज़हर पीकर मर जाने की ... ये तमाम कहानियां हजारों लाखों करोड़ों बार पढ़ी , सुनी और लिखी गई है रोमियो-जूलियट , लैला-मजनूं, शीरी फरीहाद की मगर एक अद्भुत अद्वितीय और अनोखी कहानी है मेरे पास जो आज तक कभी नहीं सुनी , देखी या पढ़ी गई है । वो कहानी है तगाड़ी में गत्ता जलाकर चाय बनाने की .... । मैं जानती हूं ऐसे एक सुपर हीरो को जिसने अपनी प्रेमिका के लिए नहीं बल्कि अपनी पत्नी के लिए अखबार और गत्ता जलाकर तगार में चाय बनाई । ऐसे प्रेमिल पति को वसंत के प्रेममय मौसम की हार्दिक बधाई आधुनिक भाषा में Happy Velentine Day


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance