STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Classics Inspirational

4  

बेज़ुबानशायर 143

Abstract Classics Inspirational

तेरा जयगान

तेरा जयगान

1 min
368

आन बान और शान का

प्रतीक है ये तिरंगा।

राष्ट्र भक्त पिंगली वेंकैया ने

 दिया देश को तिरंगा।


 गर्व है मान है 

 सुख शांति समृद्धि का

 मातृभूमि का जीवन्त तिरंगा 

 दिल से करते हम तेरा जयगान।


लहर लहरता तिरंगा

नव जोश में फहराया

हर भारतीय का दिल गाता

मातृभूमि का जीवन्त तिरंगा

करते हम तेरा जयगान।


शीतल छाया सा

फूलों की महक सा।

 जलते दीपक सा

त्रि रंगों में सजाया


मुक्त गगन में मुस्कुराता

हिन्द की आत्मीयता

कहती , तिरंगें का

हम करें जय जय गान।


घर -घर ध्वजारोहण होगा

जय हिन्द का नारा गूंजेगा

तन मन से वारि जाना

ऐ मेरे वतन के लोगो

आजादी का महोत्सव

दिल से मनाना।


मातृभूमि का जीवन्त तिरंगा 

दिल से करते हम तेरा जयगान।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract