STORYMIRROR

Archana Tiwary

Tragedy

3  

Archana Tiwary

Tragedy

स्टेट्स

स्टेट्स

1 min
224

"मां आज पकोड़े वाली पंजाबी करी बनाओ न बहुत दिन हो गए आपके हाथ के बनाए करी खाए हुए" _कहते हुए राजू मां के आंचल से लिपट गया। रजनी उसे प्यार करते हुए बोल पड़ी_ "बेटा रोज कुक आंटी इतना बढ़िया खाना बनाती तो है फिर मैं क्यों ?"

"मां, आंटी खाना तो बनाती है पर आपके हाथों की तो बात ही अलग है ।प्लीज मां आज आप खाना बनाइए न।"

अरे नहीं _"नहीं मैं कहां ।मुझे तो अभी शॉपिंग के लिए जाना है और अगर पड़ोसी मुझे किचन में देख लेंगे तो न जाने कैसी कैसी बातें बनाएंगे। तुम खुद आंटी से बोल दो ।जैसी करी खानी है वह बना देगी"_कहते हुए रजनी घर से शॉपिंग के लिए निकल पड़ी ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy