STORYMIRROR

शर्म

शर्म

1 min
4.2K


एक बड़े व्यापारी के फॉर्म हाउस पर पुलिस की रेड पड़ी थी। बाहर पत्रकारों का जमावड़ा था। फॉर्म हाउस के अंदर से शहर के धनाड्य लोग कैमरों से मुंह छुपाते हुए बाहर आ रहे थे।

एक पत्रकार अपने साथी से बोला,

"नाबालिग बच्चियों के साथ अय्याशी करते इन्हें शर्म नही आई। अब मुंह छुपा रहे हैं।"

उसके साथी ने जवाब दिया,

"भाई इन्हें ही बड़े लोग कहते हैं।"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Crime